AICTE Full Form in Hindi

AICTE का फुल फॉर्म क्या है?

AICTE: All India Council for Technical Education (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन)

AICTE भारत में ‘तकनीकी शिक्षा और प्रबंधन’ के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परिषद है। यह भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है, जिसके पास पूरे भारत देश में तकनीकी शिक्षा के विकास की योजना और समन्वय का अधिकार है। AICTE उन कॉलेजों के लिए स्वीकृति प्रदान करता है, जो विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग और प्रबंधन में डिग्री के प्रोग्राम चलाते हैं। यह एकमात्र प्राधिकरण (अथॉरिटी) है, जो नया तकनीकी कॉलेज खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान करता है।

AICTE का इतिहास-
AICTE को वर्ष 1945 में भारत में तकनीकी शिक्षा के विकास की योजना बनाने और इसे बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। वर्ष 1987 अधिनियम के अनुसार AICTE को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है। AICTE का मुख्यालय (हेड क्वार्टर) नई दिल्ली में है। इसके क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, कानपुर, चेन्नई, बैंगलोर, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़, गुवाहाटी, गुरुगोवन और भोपाल में हैं।

AICTE के प्रयोग-
AICTE को भारत में नए तकनीकी संस्थान खोलने के लिए बनाया गया था। यह तकनीकी संस्थानों में नए पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह इंजीनियरिंग में डिग्री प्रदान करने वाले कॉलेजों को मान्यता देता है। यह तकनीकी मानकों के रखरखाव, गुणवत्ता आश्वासन की मान्यता और तकनीकी शिक्षा के मूल्यांकन के लिए भी उत्तरदायी है।

AICTE निम्नलिखित पाठ्यक्रमों को मॉनिटर करता है-

  • बैचलर्स एंड मास्टर्स ऑफ इंजीनियरिंग (B.E, B.Tech, M.E, M.Tech)
  • बैचलर्स एंड मास्टर्स ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch, M.Arch)
  • बैचलर्स एंड मास्टर्स ऑफ फार्मेसी (B.Pharm, M.pharm)
  • मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
  • मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA)


No comments